How to Improve Hindi handwriting in One Day | Fast Improve Hindi handwriting :
यदि आपका हिंदी में लेख अच्छा नहीं है तो आपको जहां पर भी हिंदी लिखने की आवश्यकता पड़ती है तो आपको शर्मिंदगी महसूस होती है क्योंकि अगर हिंदी में लिखावट अच्छा ना हो तो आपके द्वारा बने हुए नोट्स भी अच्छे नहीं लगते क्योंकि वह देखने में भद्दे लगते हैं जिससे उनको पढ़ने में भी मन नहीं लगता। जिसकी वजह से आप बहुत ही परेशान हैं और आप भी चाहते हैं कि मेरा हिंदी में लेख बहुत अच्छा हो सके। जिससे मैं हिंदी में कभी भी अपना लेख लिखूं तो वह सबसे अच्छा दिखे तो इसके लिए मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगा जिसकी सहायता से आप अपने हिंदी की लिखावट को आसानी से सुधार सकते हैं।
1. हिंदी में लिखते समय हमेशा अपने पेन को झुका कर लिखें क्योंकि सीधा पेन पकड़ कर लिखने से आपका हाथ हिलने की वजह से आपका लेख अच्छा नहीं आता।
2. हमेशा शब्दों को उचित दूरी बनाकर रखें जिससे आपकी लिखावट सुंदर दिखेगी।
3. मात्राओं का हमेशा ध्यान रखें कि मात्राओं को अच्छी तरह से लगाया जाए क्योंकि अगर मात्राओं को अगर सही ढंग से ना लगाएं तो वह भद्दी दिखती है जिससे वह लिखा हुआ अक्षर भी भद्दा लगने लगता है। जिससे आपने जो कुछ भी हिंदी में लिखा है वह सब कुछ अच्छा नहीं दिखता।
4. हिंदी में लिखते समय अगर आपका लेख सही नहीं आता है तो आपको हमेशा धीमी गति से लिखना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में लिखने से भी आपका लेख और भद्दा दिखने लगता है।
5. हिंदी वर्णमाला के अक्षरों को हमेशा सही ढंग से लिखना सीख लें तब आप किसी भी शब्द को लिखेंगे तो वह भी अच्छा दिखेगा। जिससे आपके द्वारा लिखे हुए सभी वाक्य ही सुंदर दिखेंगे।
इस प्रकार इन सभी बातों का अनुसरण करने से आपके लेख में बहुत ही जल्दी सुधार आएगा और जिससे आप हिंदी की लिखावट करेंगे तो वह सुंदर दिखेगी।

Comments
Post a Comment