Chegg Expert Review in Hindi | To Become A Chegg Expert is Good or Not?

 Chegg Expert Review in Hindi

क्या आप Chegg Expert हैं? या फिर आप Chegg Expert बनना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं कि आपको Chegg Expert बनना चाहिए या नहीं। इसके लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना आवश्यक है।

Chegg Expert बनने के लिए आपको किसी Subject में अच्छा Knowledge होना चाहिए तभी आप Chegg पर Subject Matter Expert का काम कर सकते हैं क्योंकि Chegg Expert बनने के बाद आपको छात्रों द्वारा पोस्ट किए गए प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं उत्तर आप तभी दे सकते हैं जब आपके पास उस विषय से संबंधित ज्ञान हो इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि आप जिस विषय का Expert बनना चाहते हैं उस विषय में आपको बहुत ही Deep Knowledge होनी चाहिए जिससे कि आप छात्रों की समस्याओं को आसानी से हल कर सके।


Chegg Expert Review: 

Chegg एक ऐसी Genuine site है जहां पर स्टूडेंट्स की हेल्प करके ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं जब आप Chegg पर एक Subject Matter Expert बनते हैं तब आपको स्टूडेंट्स के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं जिसके बदले में Chegg द्वारा आपको उन प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के लिए भुगतान किया जाता है। किसी एक विषय के लिए एक प्रश्न का रेट Chegg द्वारा निश्चित किया गया है उसी के हिसाब से आपको Chegg की तरफ से Payment मिलता है। Chegg पर मौजूद Subjects में से आपको जिस भी Subject में अच्छा नॉलेज है तो आप उसी सब्जेक्ट के एक्सपर्ट बन जाए। 



Chegg Expert कौन-कौन बन सकता है ? 

यदि आप एक कॉलेज स्टूडेंट हैं या आपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर ली है या आप एक टीचर हैं तब आप एक Chegg Expert बन सकते हैं। 


My Experience As a Chegg Expert: 

मैं आपको अपना अनुभव As a Chegg Expert बताने वाला हूं जब मैं अपनी कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था तब मैंने Chegg पर Subject Matter Expert का काम करना शुरू किया और अब मेरे कॉलेज की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अभी भी मैं Chegg पर Calculus subject का Expert हूं। और मैं इस पर काम भी कर रहा हूं। और मैं पैसे भी कमा रहा हूं। अब तक Chegg पर मुझे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। किसी महीने में Chegg पर आपके द्वारा दिए गए Questions के Answers का payment आपको अगले महीने की 15 तारीख तक मिल जाता है। मैं Chegg पर Subject Matter Expert का काम करके संतुष्ट हूं।

मैं Chegg पर Calculus subject का Expert हूं मुझे एक प्रश्न का उत्तर देने पर ₹97 मिलते हैं।

Chegg पर जितनी भी Subjects की Vacancy Available है उनमें से आपके पास जिस विषय मैं अच्छा ज्ञान है आप उस विषय का Subject Matter Expert बन सकते हैं और आप भी ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं।


Chegg पर Questions के Answers किस तरह से दिए जाते हैं?

जब आप एक Chegg Expert बन जाते हैं तब आपको अपने Login ID और पासवर्ड डालकर अपने डैशबोर्ड पर आ जाना है उस पर आप को Start Answering का बटन दिखेगा उस पर क्लिक करने के बाद आपकी विषय से संबंधित प्रश्न दिखने लगेगा प्रश्न को पढ़ने के लिए आप को अधिकतम 10 मिनट दिए जाते हैं यदि आप इस प्रश्न का उत्तर जानते हैं तब आप उस Question के नीचे दिए गए Start Answering वाले बटन पर क्लिक करके उस प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं प्रश्न का उत्तर देने के लिए आपको Chegg के नियमों का पालन करना होता है आपको प्रत्येक प्रश्न का Step By Step सॉल्यूशन देना होता है और साथ ही आपको चेक पर मौजूद टूल्स का उपयोग करके ही उत्तर देना होता है।


एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए आपको अधिकतम 2 घंटे का समय मिलता है यदि आपको लगता है कि आपक प्रश्न का उत्तर देने में 2 घंटे से अधिक का समय लग जाएगा तो जैसे ही आपके उत्तर देने के लिए 10 मिनट बाकी होते हैं तब आपको एक मैसेज मिलता है कि आपके पास समय कम है तो आप 30 मिनट ऐड कर सकते हैं। एड बटन पर क्लिक करके आप 30 मिनट का समय ले सकते हैं जिससे आपको पर्याप्त समय मिल जाएगा। 

यदि आपको लगता है कि आप इस प्रश्न का उत्तर नहीं जानते हैं तो आप इस प्रश्न को स्किप कर सकते हैं Skip करने का आपको उसमें कारण भी देना पड़ता है उसमें ऑप्शन दिए होते हैं उसमें से सेलेक्ट करना होता है। जो भी आपके प्रश्न से संबंधित सही कारण है उसको सेलेक्ट करके आप प्रश्न को Skip कर सकते हैं।


निष्कर्ष : यदि आपके पास किसी सब्जेक्ट में अच्छा ज्ञान है और आपको ऑनलाइन काम करके पैसे कमाना है तो Chegg Expert बन सकते हैं। यह बिल्कुल Genuine site है जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। 

यदि आपको Chegg Expert बनने से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं हम उसका जवाब इस पोस्ट में Add कर देंगे।









Comments